भोपाल। मध्य प्रदेश में आज कुछ जिलों में अतिभारी, कहीं-कहीं भारी और अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारों का मौसम रहेगा। कुछ जिलों में तेज हवाएं चलेंगी।
वर्तमान मौसमी परिदृश्य देखें तो मानसून ट्रफ वर्तमान में, मानसून की ट्रफ रेखा बीकानेर, अजमेर, गुना, दमोह, रायपुर, और पुरी से होकर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। राजस्थान के मध्य भागों पर एक और चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। बंगाल-ओडिशा तटों से दूर, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक और चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब पर 1.5 और 5.8 किमी की ऊंचाई के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। 2 सितंबर, 2025 के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इन सारी परिस्थितियों से आगामी समय में मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे।
यहां अतिभारी/भारी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मुरैना और श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान है।
तेज हवा और बिजली
भोपाल, विदिशा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, मंदसौर, नीमच, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, और मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है।
गरज-चमक के साथ बौछारें
भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में अनेक स्थानों पर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में अधिकांश स्थानों गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
पिछले 24 घंटों का मौसम
रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों में कहीं-कहीं, भोपाल संभाग में कुछ स्थानों पर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों में अनेक स्थानों पर, इंदौर संभाग के अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के शेष सभी संभागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।








