कंट्रोल रूम सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होगा
होशंगाबाद। ग्रीष्मकाल में जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल व्यवस्था की निगरानी व पेयजल संबंधी प्राप्त शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए कंट्रोल रूम (Cantrol Room) की स्थापना की गई है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी होशंगाबाद ने बताया है कि यह कंट्रोल रूम आगामी आदेशपर्यन्त कार्यशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07574.253119 है। इस नंबर पर ग्रामीण अपने क्षेत्र के हैंडपम्प खराब होने व पेयजल संबंधी समस्या की सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक संचालित होगा। कंट्रोल रूम में उपयंत्री क्षमा दुबे नंबर 9109528939, पर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहेंगी। इसके बाद अनुरेखक एमएल सराठे 9981955186 दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक। इलेक्ट्रीशियन शिवकुमार दुबे 6263252933 की डियूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए विकासखंड होशंगाबाद एवं केसला क्षेत्र के लिए सहायक यंत्री मो 9540550105, विकासखंड सिवनीमालवा के लिए एससी साहू 9981306544, विकासखंड पिपरिया एवं बनखेड़ी के लिए केजी माहेश्वरी 9425125851 एवं विकासखंड सोहागपुर एवं बाबई क्षेत्र के लिए डीआर सुनहरे 9893327918 उत्तरदायी होंगे। इसके अलावा ग्रामीणजन विकासखंड होशंगाबाद के लिए उपयंत्री आरके शर्मा मो 7773851930 व 9827344718, केसला के लिए केएन नीमिया 9827240736 व 7773851930, विकासखंड सिवनीमालवा के ग्रामीण जन उमेश कोडले 7000826226, विकासखंड पिपरिया एवं बनखेड़ी क्षेत्र के ग्रामीण जन रवि केलवा 9977776750 तथा विकासखंड बाबई एवं सोहागपुर क्षेत्र के ग्रामीणजन दर्शन सिंह धुर्वे के मो 7869989507 पर पेयजल संबंधी, हैंडपम्प खराब होने संबंधी सूचना प्रातरू 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।