नर्मदापुरम। एलटी सुब्बू मेमोरियल अंडर 22 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में हरदा ने नर्मदापुरम टीम को 173 रनों से पराजित किया।
नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही एलटी सुब्बू मेमोरियल अंडर 22 इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में आज नर्मदापुरम टीम के सितारे बल्लेबाजों ने खराब बल्लेबाजी की और टीम मात्र 108 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सौरव वर्मा ने सर्वाधिक 25 रन का योगदान दिया।
हरदा टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अक्षत सोलंकी ने 4 विकेट, ध्रुव चौरे ने 4 विकेट, वंश जाट एवं विवेक तिवारी ने 1-1 विकेट का योगदान दिया। इस तरह हरदा ने नर्मदापुरम को 173 रनों से पराजित किया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बैतूल एवं हरदा के मध्य खेला जाएगा। मैच में अंपायर की भूमिका विष्णु प्रसाद बोरासी एवं फजल खान ने निभाई। संजय नाफड़े चयनकर्ता एवं स्कोरर की भूमिका मनोहर बिलथरिया ने निभाई।








