बनखेड़ी। भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर द्वारा संचालित सरस्वती ग्रामोदय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यालय के प्रवेश द्वार में स्थित हनुमान मंदिर का पूजन कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद सोनी ने नवीन शिक्षा नीति के विषय मे बताते हुए कहा कि नवीन शिक्षा नीति में सर्वप्रथम भारत को जानने के साथ साथ एक अच्छे मनुष्य का निर्माण हो ऐसी शिक्षा का समावेश किया गया है। बालिकाएं अपने साथ दूसरों को भी शिक्षित करती हैं। आज लड़किया लडक़ो से किसी भी क्षेत्र में लडक़ों से कम नही है। इस दौरान सुरेश सोनी, सदस्य अखिल भारतीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, खनिज संसाधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, एन. डी. सव्रवानी सी.एस. आर प्रमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल उपस्थित रहे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
सरस्वती ग्रामोदय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com