इटारसी। भारतीय बौद्ध महासभा एवं उमा बाई महिला मंडल द्वारा कल 20 अप्रैल को न्यूयार्ड इंद्रा नगर में अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक सीतासरन शर्मा रहेंगे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कांग्रेस शिवकांत पांडे, अतिथि शालिनी प्रहलाद आठनेरे, राजकुमार उपाध्याय केलू, अशोक सांकले, शैलेन्द्र दीक्षित, राकेश चंदेले पूर्व सरपंच उपस्थित रहेंगे।
अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम सुबह 10 बजे से चालू किए जाएंगे और रात 8 बजे स्नेह भोज के साथ समाप्त किए जाएंगे। इसमें कार्यक्रम प्रभारी चंद्रकांत बहारे को नियुक्त किया और व्यवस्थापक विश्वास बाघ, हेमंत पहुरकर, को नियुक्त किया। भारतीय बौद्ध महासभा ने इटारसी नगर, मेहरागांव, न्यू यार्ड जनता से अनुरोध किया कि कार्यक्रम में शामिल हों।