इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय (MGM College Itarsi) में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण आज यहां विधायक प्रतिनिधि दीपक अठौत्रा ने किया। महाविद्यालय में 325 लाख रुपए की लागत से विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं।
आज चल रहे कार्यों का निरीक्षण अठौत्रा ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ.प्रमोद कुमार पगारे, प्रभारी अरविंद शर्मा, बीडीए के एसडीओ श्री गोयल, वीआरएस कंपनी से जिंजर योगेश को कार्य को अति शीघ्र करने एवं कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने को कहा गया।
कॉलेज में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









