---Advertisement---

इटारसी में पटाखा और दीया/मूर्ति विक्रय स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा पर विशेष ध्यान

By
On:
Follow Us

इटारसी। दीपावली त्योहार के मद्देनजर, शांतिपूर्ण और सुरक्षित व्यापार सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने संयुक्त बैठक में, दीपावली के दौरान पटाखा और पूजन सामग्री के विक्रय के लिए अलग-अलग स्थानों का चयन किया है।

पटाखा विक्रय के लिए लाल मैदान

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के दृष्टिकोण से, पटाखों के विक्रय के लिए इस वर्ष भी लाल मैदान का चयन किया है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि यह व्यवस्था आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करे। आज एसडीओ राजस्व नीलेश शर्मा और एसडीओ पुलिस वीरेन्द्र मिश्रा ने टीआई गौरव सिंह बुंदेला के साथ बाजार स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा के मापदंड जांचे और संबंधितों को इसके अनुसार कार्य करने निर्देशित किया।

अनुविभागीय अधिकारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋतु मेहरा को निर्देशित किया है कि पटाखा विक्रेताओं के लिए दुकान आवंटन की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाए। विक्रेताओं को आवश्यक सुरक्षा उपायों और निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। इसमें अग्नि सुरक्षा उपकरण, दूरी बनाए रखने (सेफ्टी डिस्टेंसिंग) और अन्य नियमों का पालन अनिवार्य होगा। मैदान पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मूर्ति और दीये का बाजार गांधी ग्राउंड में

पारंपरिक पूजा सामग्री, जैसे कि मूर्तियां और दीयों के विक्रय के लिए गांधी ग्राउंड का चयन किया है। इस कदम का उद्देश्य पारंपरिक बाज़ार को पटाखों के विक्रय स्थल से अलग रखकर ग्राहकों के लिए एक सुरक्षित और सुगम खरीदारी वातावरण बनाना है। सीएमओ को गांधी ग्राउंड में भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, जैसे कि साफ-सफाई, रोशनी और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा प्राथमिकता

एसडीओ और एसडीओपी ने संयुक्त रूप से जोर दिया कि इस वर्ष दीपावली के बाजारों में सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि नियम तोडऩे वाले या लापरवाही बरतने वाले विके्रताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इस व्यवस्था से न केवल ग्राहकों को आरामदायक खरीदारी का अनुभव मिलेगा, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा। प्रशासन ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.