प्रज्ञान मे मनाया बसंत पंचमी उत्सव
Basant Panchami festival celebrated in Pragyan.

प्रज्ञान मे मनाया बसंत पंचमी उत्सव

इटारसी।आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर प्रज्ञान परिसर में बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती पूजन से किया गया | इस उत्सव में विद्यार्थियों ने भाषण ,कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये | संचालक दर्शन तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बसन्त पंचमी व उसके महत्व को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का संचालन 11वीं कक्षा की छात्राएं कु.लीना छात्रे एवं कु. आयुषी दुबे ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!