इटारसी। सिटी पुलिस ने शहर की पॉज कालोनी एलकेजी से कुछ धनाढ्य परिवार के लोगों को रविवार की रात करीब 12 बजे जुआ खेलते पकड़ा। यहां से पुलिस ने 21 हजार रुपए से अधिक की जब्ती भी बनायी। हालांकि पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों का नाम बताने से इनकार कर दिया। लेकिन, आश्चर्य तो तब हुआ जब सोमवार की सुबह और शाम दोनों समय की डीएसआर में इस जुए का कहीं कोई जिक्र तक नहीं है। जबकि पथरोटा थाने द्वारा कल की गई कार्रवाई को डीएसआर में स्थान मिल गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस ने एलकेजी कालोनी से चार लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। पुलिस ने यह तो स्वीकार किया है कि चार जुआरी पकड़े हैं। लेकिन, उनका नाम बताने से साफ इनकार कर दिया। दलील यह है कि जुआ छोटा अपराध है और ऐसे में नाम उजागर करके किसी की इमेज खराब नहीं की जाना चाहिए। पहले तो पुलिस जुआरियों को पकड़कर बाकायदा फोटोग्राफी कराती थी। लेकिन, अब बताया जाता है कि कोर्ट ने नाम बताने पर रोक लगायी है। सवाल यह है कि फिर पुलिस डीएसआर में नामों का जिक्र क्यों करती है? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे जुआरियों को पकड़ा है और 1 बजकर 20 मिनट पर कायमी हुई है। बहरहाल, पुलिस ने कार्रवाई करना तो माना लेकिन डीएसआर में इतनी बड़ी उपलब्धि का जिक्र क्यों नहीं है, यह बड़ा सवाल है!
इटारसी पुलिस ने पकड़ा हजारों का जुआ, डीएसआर में जिक्र तक नहीं

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






