- जनता कार्यालय के शुभारंभ में रही जनप्रतिनिधियों एवं जनता की बड़ी भागीदारी
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर आज जनता कार्यालय शुभारंभ लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, मंत्री मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद रहे। स्वागत उद्बोधन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक सीतासरन शर्मा ने विगत 1 वर्ष में सांसद द्वारा किए कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए प्रहलाद पटेल ने कहा कि इस जनता कार्यालय का शुभारंभ जनता के लिए किया है जिसका लाभ जनता को मिलेगा। यह कार्यालय जनता के लिए सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि सांसद दर्शन सिंह चौधरी का स्वभाव बहुत ही सहज एवं सरल है। उनसे मिलने में किसी व्यक्ति को कोई असहजता नहीं होती।
सांसद सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल में गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार, राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ वैश्विक स्तर पर देश की पहचान बनाई है। श्री चौधरी ने कहा कि इन 11 सालों में सिर्फ सत्ता नहीं बदली बल्कि देश के विकास की परिभाषा और दिशा दोनों ही बदल गईं। जनता कार्यालय की शुभारंभ के बारे में चर्चा करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान एवं सुविधाओं के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और उसके क्रियान्वयन जनता कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। यह कार्यालय गरीब, मजदूर, किसान, महिला और कमजोर वर्गों के लिए एक मजबूत आधार होगा। सांसद दर्शन सिंह चौधरी के 1 वर्ष पूर्ण होने पर जनता कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी के द्वारा 1 वर्ष में किए गए कार्यों पर जोर दिया गया है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह सहित लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, सीमा सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, इटारसी नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, इटारसी मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, राहुल सोलंकी, पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, अमित महाला सहित संगठन के पदाधिकारी एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।