सोहागपुर। क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह (MLA Thakur Vijaypal Singh) के विशेष प्रयासों से जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय में 16 दिसम्बर को लर्निंग लाइसेंस कैम्प आयोजित होगा। डॉक्टर अरविंद सिंह चौहान (Dr Arvind Singh Chauhan) सोशल वेलफेयर एवं खेल अकादमी सोहागपुर के बेनर तले आयोजित केम्प की व्यवस्थाओं को देखने के लिए बुधवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेंगुरिया ने कॉलेज पहुंचकर स्थान का निरीक्षण किया। खेल अकादमी के सचिव अश्वनी सरोज ने बताया केम्प का शुभारंभ 16 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। लर्निंग लाइसेंस कैंप के लिए छात्र-छात्राएं आयु प्रमाण पत्र , पते का प्रमाण पत्र, आधारकार्ड और मोबाइल नम्बर जैसे जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत कर लर्निंग लायसेंस बनवा सकते हैं।
इस कैंप में लाइसेंस बनबाने के लिए छात्राओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा शेष अन्य के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क देय होगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेंगुरिया (Regional Transport Officer Manoj Tenguria) ने कॉलेज में डॉ. अरविंद सिंह चौहान खेल अकादमी के अध्यक्ष हमीर सिंह चंदेल, सचिव अश्विनी सरोज, अभिनव पालीवाल, सौरभ तिवारी कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनके नीखरा, सैयद हामिद अली राजेश शुक्ला, उमेश रघुवंशी आदि के साथ चर्चा की।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
कॉलेज में 16 दिसंबर को लगेगा लर्निंग लाइसेंस कैंप

For Feedback - info[@]narmadanchal.com