इटारसी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज (Pujya Panchayat Sindhi Samaj) एवं झूलण सेवा समिति (Jhulan Seva Samiti) के संयुक्त तत्वावधान में आज से भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव (Bhagwan Shree Jhulelal Chaliha Vrat Festival) प्रारंभ हो गया है। पहले दिन सिंधी समाज (Sindhi Samaj) के लोगों ने कालोनी में स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में भगवान की पूजन-आरती के साथ ही विश्व कल्याण की कामना की। महोत्सव 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान हर रोज विभिन्न धार्मिक आयोजन और समाज के बच्चों के बीच धार्मिक प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम भी होंगे।
भगवान श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अंतर्गत 21 अगस्त को समापन अवसर पर 51 बहराणा साहब का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर भरूच गुजरात (Bharuch Gujarat) से साईं मनीष लाल (Sai Manish Lal) विशेष रूप से पधारेंगे। समापन वाले दिन भंडारा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। ज्ञात रहे कि प्रतिवर्ष भगवान श्रीझूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव में देशभर से सैकड़ों साईं के भक्त इटारसी पहुंचकर अक्खा साहब बहराणा में डालते हैं।








