---Advertisement---

LPG Cylinder से भरे ट्रक में लगी आग फिर.. देखें वीडियो

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। तवा नदी के निकट ग्राम आंचल खेड़ा (Village Anchal Kheda)के पास बीती देर रात एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder)से भरे एक ट्रक में लगी आग के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना के तत्काल बाद राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना के दौरान ट्रक में रखे रसोई गैस के सिलेंडर बम की तरह फट रहे थे, जिससे आसपास दहशत का माहौल था। गैस सिलेंडर फटने से ट्रक में रखे अन्य सिलेंडर दूर-दूर तक खेतों में जा बिखरे। घटना के बाद ट्रक का वजूद ही खत्म हो गया, ट्रक पूरी तरह से टूट कर बिखर गया और उसके परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि ट्रक भोपाल से पिपरिया (Pipariya)की ओर रसोई गैस के भरे सिलेंडर (LPG Cylinder) लेकर जा रहा था। घटना देर रात की होने और मार्ग पर अधिक आवाजाही नहीं होने से जनहानि नहीं हुई। बाबई थाना प्रभारी आशीष पंवार (Ashish Pawar, TI Babai)ने बताया कि घटना देर रात की है, हालांकि कुछ घंटों में ही आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.