---Advertisement---

लुलु मॉल : उद्घाटन के बाद ही कैसे हुआ विवाद जाने

By
On:
Follow Us

लुलु मॉल उद्घाटन के बाद ही कैसे हुआ विवाद, उत्‍तर प्रदेश का सबसे बडा हैं लुलु मॉल, एक भारतीय ही हैं लुलु ग्रुप के मालिक, 11 एकड़ में 2 हजार करोड़ रुपये से बना हैं ये मॉल, लुलु मॉल में क्या हैं खास जाने सम्‍पूर्ण जानकारी

लुलु मॉल विवाद  (Lulu Mall controversy)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के सबसे बड़े मॉल का उद्घाटन किया और 3 दिन बाद ही उसी लुलु मॉल पर अब विवाद हो गया हैं। विवाद का कारण कुछ लोगों ने मॉल के अन्‍दर नमाज़ पढ़ ली। नमाज़ पढ़ने वालों का ये वीडियो किसी ने अपने मोबाइल से बनाया और ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

अब हिंदू वादी संगठन मॉल के भीतर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पढ़ना चाहते हैं। लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं। ये एफआईआर लुलु मॉल के मालिक के कहने पर दर्ज की हैं। मॉल मालिक का कहना हैं कि नमाज पढ़ने वाले अज्ञात लोग थे। उनका कोई भी कर्मचारी नमाजियों में शामिल नहीं था।

इस मामले मे अयोध्या हनुमान गढ़ी के राजू दास ने चेतावनी दी हैं अगर नमाज पढ़ने का सिलसिला चला तो मॉल के भीतर वो हनुमान चालीसा पढ़ने जाएंगे। इसके साथ ही राजू दास ने आरोप लगाया कि मॉल में जान बूझकर 80 फीसदी मुस्लिम लड़कों को रखा गया हैं। और 20 फीसदी हिंदू लड़कियों को नौकरी दी गई हैं। जो एक बडी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं।

उत्‍तर प्रदेश का सबसे बडा हैं लुलु मॉल (Lulu Mall is the largest in Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सबसे बड़ा लुलु मॉल खोला हैं लुलु मॉल नेशनल हाईवे 27 पर हैं जो लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे हैं। इस मॉल के लिए हाईवे के बगल में एक डेडिकेटेड सर्विस लेन भी हैं। सिटी सेंटर और एयरपोर्ट से इस मॉल में जाने में करीब 20 मिनट का समय लगता हैं।

सुशांत गोल्ड सिटी में यह मॉल 1,85,800 स्क्वायर मीटर में बना हैं। यह मॉल शहीद पथ से करीब 11 एकड़ इलाके में बना हैं। यह माल 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना हैं। लुलु मॉल देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स  में से एक हैं। इस मॉल मे 50 हजार लोग एक साथ शॉपिंग कर सकते हैं।

एक भारतीय ही हैं लुलु ग्रुप के मालिक (An Indian is the owner of Lulu Group)

लुलु ग्रुप ऐसे तो यूएई के हैं लेकिन इसके मालिक एक भारतीय हैं। लुलु, ग्रुप इंटरनेशनल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। एस.ए.यूसुफ. अली जो केरल के त्रिशूर जिले के नाट्टिका के रहने वाले हैं। इनका जन्म 15 नवंबर 1955 को हुआ था। यूसुफ अली की 3 बेटियां हैं और उनका पूरा परिवार अबू धाबी में रहता हैं।

यह भी पढें : अब घर बैठे बनायें अपना ड्राइविंग लाइसेंस, जाने आवदेन प्रकिया

अरबी का शब्द हैं लुलु (Lulu is an Arabic word)

लुलु मॉल का ऐसा नाम क्यों रखा गया हैं लुलु ग्रुप इंटरनैशनल एक मल्टिनैशनल कंपनी हैं जिसका हेडक्वार्टर  संयुक्त अरब अमीरात में हैं।लुलु एक अरबी शब्द हैं जिसका मतलब मोती होता हैं। इसी के नाम पर ग्रुप का नाम पड़ा हैं। लुलु ग्रुप हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन चलाता हैं।

लुलु ग्रुप इंटरनेशनल ने अबू धाबी में अपना पहला सुपरमार्केट खोला था। लुलु ग्रुप का सालाना टर्न ओवर 8 अरब डॉलर का हैं। इस ग्रुप का कारोबार सबसे अधिक अरब देशों खासतौर पर UAE में फैला हैं। इस ग्रुप का बिजनस मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप में समेत 22 देशों में हैं। लुलु ग्रुप ने करीब 57 हजार लोगों को रोजगार दिया हुआ हैं।

भारत में लुलु ग्रुप का चौथा मॉल (Lulu Group’s 4th Mall in India)

अभी तक इस कंपनी ने कोच्चि में सबसे बड़ा मॉल बनाया हैं। कोच्चि, बेंगलुरू और तिरुवनंतपुरम के बाद लखनऊ चौथा शहर हैं जहां उनने अपना सुपरमार्केट खोला हैं। लुलु ग्रुप ने उत्तर भारत का पहला मॉल लखनऊ में खोला हैं।

लुलु मॉल में क्या हैं खास (What’s special in Lulu Mall)

  • इस मॉल में 1600 लोग फूडकोर्ट में एक साथ बैठ सकते हैं।
  • इस मॉल में 50 हजार लोग एक साथ शॉपिंग कर सकते हैं।
  • इस मॉल में 300 से अधिक इंटरनैशनल और नैशनल ब्रांड हैं।
  • इस मॉल में 15 रेस्टोरेंट 25 आउटलेट का फूडकोर्ट हैं।
  • इस मॉल में ATM, बेबी केयर रूम, बैगेज काउंटर, कस्टमर लिफ्ट आदि की भी सुविधा हैं।
  • इस मॉल में  कार वॉशिंग, पीने का पानी, दिव्यांगों के लिए वॉशरूम की व्यवस्था हैं।
  • इस मॉल में मल्टी लेवल कार पार्किंग भी हैं।
  • इस मॉल में 3,000 गाड़ियों की पार्किंग हो सकती हैं।
  • दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए पार्किंग की अलग व्यवस्था हैं।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.