सिवनी मालवा (शिवपुर)। शिवपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकल बरामद की है।
क्या है पूरा मामला?
फरियादी राजेंद्र यदुवंशी ने शिवपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 फरवरी की दरम्यानी रात उनके घर के आंगन से पल्सर मोटर साइकल (एमपी12 जेडए 6625) चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद थाना प्रभारी विवेक यादव ने टीम गठित कर मुखबिरों को सक्रिय किया।
27 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि बिसोनी कला बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक के हुलिए वाली गाड़ी के साथ घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आनंद उइके पिता मुकेश उइके, निवासी नंदरवाड़ा बताया और बाइक चोरी करना स्वीकार किया।
- बरामद वाहन : पल्सर मोटरसाइकल, कीमत लगभग 90 हजार रुपये।
- गिरफ्तारी : आरोपी आनंद उइके को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- पुलिस टीम : थाना प्रभारी विवेक यादव और उनकी टीम की सक्रियता से 4 दिनों के भीतर सफलता मिली।
पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि क्या आरोपी अन्य वाहन चोरियों में भी शामिल है।








