---Advertisement---
City Center
paper add New 01
Krishi mandi
IMG-20250814-WA0177
lions club
vardhman (1)
IMG-20250813-WA1127
rahul chourey
sub engineer
Prashant Agrawal
PlayPause
previous arrow
next arrow
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें निरस्त

By
On:
Follow Us

इटारसी/भोपाल/जबलपुर। दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway), विजयवाड़ा मंडल में गत दिनों से हो रही भारी बारिश के परिणामस्वरूप पुडुगुपाडु-नेल्लोर स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर भारी जल प्रवाह होने के कारण रेल संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग से होकर चलने वाली कई गाडियों को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है।
भोपाल मंडल से होकर गन्तव्य को जाने वाली गाड़ी संख्या 12707 तिरुपति-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 22 नवंबर 2021 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की है, जिसके परिणामस्वरूप गाड़ी संख्या 12708 हजरत निजामुद्दीन-तिरुपति संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 24 नवंबर 2021 को रेक के अभाव में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। 12626 नई दिल्ली-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल केरला एक्सप्रेस 23 नवंबर 2021 को रेक के अभाव में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। 12616 नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल जीटी एक्सप्रेस 22 एवं 23 नवंबर 2021 को, 12269 चेन्नई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस 22 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है। गाड़ी संख्या 12270 हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 23 नवंबर 2021 को, 12622 नई दिल्ली -चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस 22 एवं 23 नवंबर 21 को रेक के अभाव में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। 12295 बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस 22 नवंबर और गाड़ी संख्या 12296 दानापुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस 22 एवं 23 नवंबर 2021 को, 12646 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 23 को, 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस 22नवंबर 2021 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है।

जबलपुर से गुजरने वाली दो गाडिय़ां निरस्त
जबलपुर से होकर गन्तव्य को जाने वाली गाड़ी संख्या 12296 दानापुर-बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस 22 एवं 23 नवंबर 2021 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रेक के अभाव में निरस्त किया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे के सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर नहीं आएंगी। इसी प्रकार जबलपुर से होकर गन्तव्य को जाने वाली गाड़ी संख्या 12670 छपरा-चैन्नई सेन्ट्रल एक्सप्रेस को भी 22 नवंबर 2021 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया है। अत: यह गाड़ी 23 नवंबर 2021 को पश्चिम मध्य रेलवे के सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर नहीं आएंगी। ट्रेन की सही स्थिति रेलवे पूछताछ एनटीईएस/139 से जानकारी हासिल करके ही यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर पहुंचना चाहिए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
kesla
kesla
rakesh jadhav
jain industries
MGM College
Aavkari Itarsi
BBMC
BHARAGDA
BORI
Bundela
Chhatravas Sukhtawa
GP KESLA
IMG-20250811-WA0405
KALA AKHAR
Kanoje
lok yantriki
Manjeet Kalosiya
mayank mehto
MBVV Itarsi
POLY
Tawa Pariyojana
VAN ITARSI
IMG-20250814-WA0700
previous arrow
next arrow

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.