होशंगाबाद। गंदगी भारत छोड़ो अभियान(Gandagi Chodo Abhiyan) के तहत नपा ने सभी सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधित सैनिटाइजर(Sanitizer), मास्क(Mask) समेत कई सामन वितरण किये हैं। इस दौरान नगर पालिका(Nagarpalika) ने वार्ड नंबर 29 ,30 ,31 ,32 ,33 के सभी कर्मचारियों को सैनिटाइजर बांटे ताकि सफाईकर्मी संक्रमण से बचे रहें। साथ ही शहर को ध्यान में रखते हुए अपने कार्य को निरंतर कर सकें। मुख्य नगरपालिका अधिकारी माधुरी शर्मा का कहना है कि सभी सफाई कर्मचारी कोरोना यौद्धा के रूप में महामारी से लड़ रहे हैं। ऐसे में सफाईकर्मियों को संसाधन उपलब्ध कराना नगरपालिका का कर्त्तव्य है। साथ ही कर्मचारियों का बचाव ही नपा की प्राथमिकता है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि सैनिटाइजर, साबुन आदि का वितरण सभी वार्डों में किया जा रहा है जिसमें जिसमें नगर पालिका के वार्ड सुपरवाइजर रामदास बडगूजर, राजेश लूटारे, दीपक चौहान, रवि भग्गन एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
नपा सफाईकर्मियों को वितरण किये मास्क, सेनेटाइजर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









