इटारसी। प्रज्ञा बौद्ध विहार के सदस्यों के एक समूह ने आज मुस्कान संस्था का दौरा किया। इस दौरान सदस्यों ने संस्था के बच्चों के साथ बातचीत की और उन्हें भगवान बुद्ध के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी।
प्रज्ञा बौद्ध विहार के सदस्य रीना डोंगरे डोईफोड़े, रेखा डोंगरे, सुनीता चौहान, मंजू तरदे, शेख फारुख ने बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग, चार आर्य सत्य और शांति एवं करुणा के संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मुस्कान संस्था के बच्चों ने भी बड़ी उत्सुकता से बुद्ध के बारे में जानकारी प्राप्त की और सदस्यों से कई प्रश्न पूछे।
संस्था के पदाधिकारियों ने बुद्ध विहार नव कला के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और इस जानकारी को बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
इस अवसर पर प्रज्ञा बुद्ध विहार की रीना डोंगरे ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी भगवान बुद्ध की महान शिक्षाओं से अवगत हो और उनके बताए मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करे। मुस्कान संस्था के मनीष ठाकुर ने कहा, हम प्रज्ञा बुद्ध विहार के सदस्यों के आभारी हैं कि उन्होंने हमारे बच्चों को बुद्ध के बारे में इतनी महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह निश्चित रूप से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। यह दौरा बच्चों के लिए एक ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव रहा।