सोहागपुर। क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह (MLA Vijaypal Singh) को विगत दिनों जबलपुर में हुई ओलंपिक संघ (Olympic Association) की बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को विधायक के प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय विवेकानंद स्कूल में विधायक विजय पाल सिंह का का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत मूंदड़ा, भाजपा नेता आकाश रघुवंशी, कृष्णा पालीवाल, मंडल अध्यक्ष, राघवेंद्र पटेल, प्रतिपाल सिंह खनूजा, जय प्रकाश माहेश्वरी, मिथलेश ठाकुर, प्रशांत मालवीय आदि मौजूद थे। इस दौरान भाजपा नेता संतोष तिवारी, अशासकीय स्कूल संगठन के अनीता, अनिल गया, गैहरैया, कमलेश साहू, संदीप साहू, प्रदीप दुबे आदि ने शाल , श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर ओलंपिक संघ उपाध्यक्ष का स्वागत किया तथा मिठाई खिलाई।









