---Advertisement---

विधायक डॉ शर्मा ने जन कल्याण पर आधारित विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के द्वारा विगत 1 वर्ष में किए विकास कार्यों, उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क संचालनालय भोपाल के तत्वावधान में जनपद पंचायत नर्मदपुरम के परिसर में किया जा रहा है।

शुक्रवार को नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने प्रदेश सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर पालिका के उपाध्यक्ष अभय वर्मा, दिनेश शर्मा राहुल चौरे एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमन्त सूत्रकार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि इस विकास प्रदर्शनी में जनजातीय विरासत को सम्मान, साईबर तहसील से आसान हुए काम, प्रगति पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश, जन नायकों के नाम से शुरू हुए महाविधालय, रोजगार के अवसरों का निर्माण, स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के अवसर, विकास की नई राह, नदी जोड़ो योजनाएं, आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की गारण्टी, मेडिसिटी, महिलाओं को समर्पित श्रावण मास, गुणवत्तापूर्ण और व्यावसायिक कौशल पर आधारित शिक्षा, अन्न मिलेट्स उत्पादन को प्रोत्साहन, गुणवत्ता और समावेशी शिक्षा का लक्ष्य, नगरीय विकास के बड़े परिवर्तन, सशक्त बनेगी मप्र की नारी, शिक्षित होती आगे बढ़ती बेटियां, गौ-संरक्षण एवं संवर्धन, बढ़ता निवेश-बढ़ता प्रदेश, रीजनल इन्डस्ट्री कॉन्क्लेव, खेत सुविधाओं का निरंतर विस्तार, आवास भूखण्ड पर निर्माण अनुमति अब आसान, किसान कल्याण का पूरा हो रहा प्रण, जल गंगा संवर्धन अभियान पर केन्द्रित रंगीन फोटो प्रदर्शित किए गए है। विधायक डॉ शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकास प्रदर्शनी की सराहना की है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.