नर्मदापुरम। होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसका उद्देश्य फिट युवा फॉर विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना है। यह खेल महोत्सव 21 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
उद्घाटन और मुख्य प्रतियोगिताएं
नर्मदापुरम में खेल महोत्सव का उद्घाटन 27 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार को प्रात: 09 बजे किया जाएगा। इस महोत्सव में पांच ओलंपिक खेलों (एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल) और तीन स्थानीय खेलों (खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी) का आयोजन होगा।
नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र 137 में बैडमिंटन डाल्फिन अकैडमी, ग्राम बुधवाड़ा में 27 से 30 अक्टूबर 2025, एथलेटिक्स खेल प्रशाल, इटारसी 27 से 30 अक्टूबर 2025, वॉलीबॉल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्मदापुरम 27 से 30 अक्टूबर 2025, फुटबॉल शासकीय महाविद्यालय, नर्मदापुरम 27 से 30 अक्टूबर, क्रिकेट एसएनजी स्टेडियम, नर्मदापुरम में 27 से 30 अक्टूबर 2025 तथा खो-खो शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम में 27 से 30 अक्टूबर 2025 तक होंगे।
नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र (137) के सभी पंजीकृत खिलाडिय़ों को 27 अक्टूबर 2025 को प्रात: 09 बजे अपने-अपने खेल मैदानों पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। यह महोत्सव स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।








