इटारसी। नगर पालिका इटारसी (Municipality Itarsi) में पंप ऑपरेटर (Pump Operator) के तौर पर पदस्थ मोहन साहू एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें संजीवनी अस्पताल (Sanjeevani Hospital) में भर्ती कराया गया था।
शनिवार को इनका हालचाल जानने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipality President Pankaj Choure) संजीवनी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने श्री साहू के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और परिजनों से आगे के उपचार संबंध में बातचीत की। श्री चौरे ने नगरपालिका की ओर से 20 हजार रुपए आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
घायल कर्मचारी से मिले नगर पालिका अध्यक्ष


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






