इटारसी। शहर के अलग-अलग ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज हर्ष उल्लास आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण अता की गई। मुस्लिमों ने नमाज के दौरान आपसी भाईचारे और देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान साफ सफाई के चाक चौबंद व सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।
ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ में, आज नयायार्ड मस्जिद हुदा, नाला मोहल्ला ईदगाह समेत इटारसी एवं इटारसी के आसपास की सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण तरीके पढ़ी गई। नाला मोहल्ला ईदगाह में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर इटारसी पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह मोहल्ला स्थित मस्जिद में नमाज के बाद सभी ने एकदूसरे को ईद की मुबारकवाद पेश की। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए मस्जिदों के पास पहुंचे।

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धूमधाम से बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों में नमाज पढऩे के बाद लोग एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी एवं एवं अपने देश भारत के लिए अमन चैन भाईचारे की दुआ मांगी। ईदगाह में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और ईद-उल-अजहा के पर्व पर नमाज अदा की और अमन -चैन की दुआ मांगी।
इस मौके पर पेश इमाम ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी के लिए जाना जाता है और देश के लिए कुर्बानी या शहादत देने के लिए मुस्लिम समुदाय हमेशा तैयार है। यही संदेश ईद-उल-अजहा के पर्व पर दिया जाता है।