---Advertisement---

नर्मदापुर युवा मंडल ने मनाया राष्ट्रीय ध्वज का जन्मोत्सव

By
On:
Follow Us

शहर के 12 स्थानों पर हुआ कार्यक्रम

होशंगाबाद। नर्मदापुर युवा मंडल (Narmadapur Youth Club) द्वारा हमारे देश की आन बान शान तिरंगे का जन्मोत्सव शहर के 12 स्थानों पर बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। नर्मदापुर युवा मंडल मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम प्रभारी मनीष परदेशी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का जन्मोत्सव कार्यक्रम नर्मदापुर युवा मंडल पिछले दस वर्षों से करता आ रहा है। तिरंगा जन्मोत्सव का यह 11वां वर्ष था। देश प्रेम का जज्बा युवाओं में जगाने एवं राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास बताने के लिए इस वर्ष वार्ड स्तर पर युवाओं के बीच जाकर तिरंगे का जन्मदिन मनाया गया।

20210722 114209

तिरंगा अंगीकरण का यह है इतिहास
हमारे देश के आजाद होने के बाद संविधान सभा में 22 जुलाई 1947 में वर्तमान तिरंगे झंडे को राष्ट्रीय ध्वज घोषित किया गया। जिसमें तीन रंग थे। ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग। सफेद रंग की पट्टी में नीले रंग से बना अशोक चक्र जिसमें चौबीस तीलियां है, जो धर्म और कानून का प्रतिनिधित्व करती है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वही स्वरूप आज भी मौजूद है।

इन स्थानों पर हुए तिरंगा जन्मोत्सव कार्यक्रम
शहर के रसूलिया, एसपीएम गेट, जिला अस्पताल के सामने, एकता चौक, बालागंज श्रीराम अखाड़ा, ग्वालटोली आज़ाद चौक, कोठी बाज़ार पीडब्ल्यूडी कालोनी, अंकिता नगर, सदर बाजार, मालाखेड़ी, मुख्य बाज़ार में तिरंगे का जन्मदिन मनाया गया।

20210722 103148

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
नर्मदापुर युवा मंडल के दीपक हेमनानी, विजय दिवोलिया, विशाल दीवान, मनमोद सिंह राजपूत, कमलराव चव्हाण, सौरभ मेहरा, आलोक राजपूत, संतोष मीना, रूपेश राजपूत, सुमित गौर, महेंद्र मेषकर, श्रीराम सागर, गगन सोनी, दुर्गेश मिश्रा, लोकेश मीना, अनिल भैसारे, सुमित वर्मा, संतोष मिश्रा, विनोद कहार, गोपाल यादव, ऋषभ निगोते, गोविंद यादव, सौरव यादव, पवन यादव, आयुष यादव, नितिन यादव, आशीष नवलानी, सुनील लोवंशी, सुंदरम अग्रवाल, प्रदीप कश्यप, अनिल लोवंशी, शुभम तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.