इटारसी। तेजस बहुउद्देशीय संस्था राष्ट्र संत गाडगे बाबा संघर्ष संघ कामठी नागपुर का सत्कार समारोह आयोजन 8 जून को मंगल कार्यालय राम मंदिर कामठी नागपुर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय रजक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज कुमार मालवीय को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन के मुख्य अतिथि प्रहलाद रजक अध्यक्ष रजककार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़, देश की प्रसिद्ध लोक नायिका श्रीमती रजनी रजक भिलाई (छत्तीसगढ़) रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन कृष्ण राव चांडक, मुख्य संपादक दैनिक महासागर, युगधर्म कार्यक्रम अध्यक्ष प्रकाश पोहरे देशोन्नवित राष्ट्र प्रकाश समाचार पत्र नागपुर, विशेष अतिथि विनोद बुंदेले, राष्ट्रीय कोच परंपरागत लाठी खेल महासंघ भारत सरकार रहेंगे।