बनखेड़ी। आशा निकेतन कल्याण केंद्र(Asha Niketan Welfare Center) भोपाल के द्वारा 25 ग्रामो में संचालित सामुदायिक आधारित परियोजना द्वारा नेटवर्किंग मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें परियोजना समन्वयक भगत सिंह दायमा ने कहा कि स्वंयसेवी संस्थाएं जो महिला सशक्तिकरण एवं आदिवासियों का जीवन स्तर ऊंचा करने के लिए कार्य कर रहीं है उन सभी को संयुक्त प्रयास करके ही इस कार्य में सफलता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देना। जलवायु परिवर्तन परम्परागत खेती, जैविक खेती और वॉटर सेट को लेकर को संस्था कार्य कर रही है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समान्य उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहे सरकारी विभाग सामाजिक संस्था एंव अन्य स्वम सेवक को एक मंच पर लाना है। बैठक में अभिषेक, मुकेश पांडे, भगवान दास कुशवाहा, पशु चिकित्सक नगेन्द्र पाटिल उपस्थित रहे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
संयुक्त प्रयासों से ही बनेंगी महिलाएं आत्मनिर्भर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com