गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नगर मंडल ने किया गुरुजनों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नगर मंडल ने किया गुरुजनों का सम्मान

इटारसी। भाजपा नगर मंडल इटारसी (BJP Municipal Division Itarsi) ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुओं का सम्मान किया। नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह (Municipal Board President Joginder Singh) ने बताया कि वार्ड 18 मालवीयगंज मुंबई वालों की चाल में महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पुजारी रामनाथ और मेहरागांव मंदिर पहुंचकर संत रविदास महाराज के पुजारी बादामी लाल सेवई का श्रीफल मालाओं से स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, महामंत्री राहुल चौरे, भाजपा नगर मंत्री ऋषभ दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह सलूजा, भाजपा वरिष्ठ नेता विक्की चावला, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष जित्तू भदोरिया, विधायक प्रतिनिधि यूनुस खान, भाजपा नगर आईटी सेल सह प्रभारी अनुज कुरेरिया, अनिल गेलानी, आकाश प्रजापति, आशीष मालवीय आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!