इटारसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 151वें जन्म दिवस के अवसर पर शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में (online) वेबिनार का आयोजन हुआ। जिसमे गांधी जी के दर्शन, विचार, संकल्पना आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके तिवारी(Principal Dr. RK Tiwari) ने स्वावलंबन, आत्मनिर्भर विचार के परिपेक्ष में वर्तमान शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डाला। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओपी शर्मा ने गांधी दर्शन, सत्य व अहिंसा संबंधी विचारों को बताया एवं गांधी दर्शन को आचरण में उतारने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी होने के साथ भारतीय संस्कृति के भी संवाहक थे। भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार ने गांधी जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए गांधी को महामानव और भारतीय राजनीति एवं दर्शन के महापुरुष की संज्ञा दी। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संतोष अहिरवार ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अरविंद शमा, डॉ. सुशन मनोहर, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. पीके अग्रवाल, डॉ. मुकेश बडोले एवं अन्य प्राध्यापकों के साथ विद्यार्थियों की भी उपस्थिति रही।
एमजीएम कॉलेज में गांधी जयंती पर ऑनलाइन वेबिनार

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







