नगरपालिका अध्यक्ष ने आज देखे स्थान, ओपन जिम की मशीनें आ चुकी हैं
इटारसी। महिलाओं के लिए नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने प्रथम पीआईसी की बैठक में घोषणा की थी कि उनके लिए पार्कों में पिंक जोन व ओपन जिम लगाई जाएंगी। उस वादे को निभाते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की मंशा के अनुरूप प्रारंभिक चरण में पांच स्थानों पर ओपन जिम लगाने के लिए स्थान देखे।
आज नगरपालिका के अमले के साथ नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने वार्ड 11 बंगाली कॉलोनी, वार्ड 12 कावेरी स्टेट सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर माप लिया।
कावेरी स्टेट पार्क का किया निरीक्षण
नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने सभापति अमृता मनीष ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर, सभापति मनजीत कलोसिया, पार्षद अमित विश्वास, जिमी कैथवास के साथ कावेरी स्टेट पार्क का निरीक्षण किया। यहां पर साफ सफाई के अलावा अन्य गतिविधि संचालित करने के लिए निर्देश दिए हैं।
इन स्थानों पर लगेगी ओपन जिम-
- अटल पार्क।
- वृंदावन कॉलोनी वार्ड 02।
- बंगाली कॉलोनी पार्क वार्ड 11
- कावेरी स्टेट पार्क, वार्ड 12
- एक अन्य स्थान