इटारसी। नेशनल हाईवे 69(National Highway 69) पर धन्यवाद तिराहे के आगे बीती रात एक पिकअप चालक(Pickup driver) ने एक कार(car) में टक्कर मार दी। कार चालक ने इस घटना की शिकायत केसला थाने में दर्ज करायी है।
केसला पुलिस(Kesla Police) के अनुसार विनीत पिता इंदर मीनण 28 वर्ष, निवासी रैपुरा बाबई ने शिकायत दर्ज करायी है कि पिकअप क्रमांक एमपी 05, जी-6426 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार को क्षति हुई है। पुलिस शिकायत दर्ज कर पिक अप चालक की तलाश कर रही है।
पिकअप pickup चालक ने कार में टक्कर मारी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









