होशंगाबाद। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Shri Rashtriya Rajput Karni Sena) की क्षत्राणि इकाई के द्वारा रविवार को पौधरोपण किया। बेल, आम, गिलोय, अशोक, पीपल के पौधे लगाकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान क्षत्राणी एकता मंच की क्षत्राणियों की भी सहभागिता रही। बैठक में जिलाध्यक्ष शिप्रा ठाकुर, जिला महासचिव मालती कौशिक, जिला प्रभारी प्रीति सिंह, जया चौहान, डॉक्टर स्वप्ना ठाकुर, पदमा ठाकुर, सरोज, पुष्पा गहलोत सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।










