बनखेड़ी- एक अभियान प्रकृति के नाम पर्यावरणीय संस्था द्वारा बनखेड़ी नगर एवं ब्लाक के ग्रामों में प्रति रविवार पौधारोपण किया जाता है, जिसके तहत रविवार को 107 वे सप्ताह में पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा के जन्मोत्सव पर पुरोहित मेडिकल पिपरिया रोड पर पौधरोपण किया, एक अभियान प्रकृति के नाम पर्यावरणीय संस्था द्वारा विगत 2 वर्षों से प्रति रविवार जागरूक लोगों के जन्मोत्सव के उपलक्ष, वैवाहिक वर्षगांठ, पौधारोपण किया जाता है, जिसको 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं अभियान द्वारा रोपित पौधे पेड़ का रूप भी ले चुके हैं साथ ही अभियान के सदस्य रोपित पौधों की निरंतर देखरेख भी करते हैं, पौधरोपण में धर्मेंद्र शर्मा, दिनेश बसेडिया, जितेंद्र भार्गव विकास स्वामी, नगर परिषद सीएमओ संतोष रघुवंशी, पिंकी मिश्रा, ब्रजेश पुरोहित, कपिल शुक्ला, यश पुरोहित, कैलाश भार्गव दयाशंकर विश्वकर्मा, कुलदीप शुक्ला, ने सहभागिता निभाई।
पर्यावरणीय संस्था के 107 वें सप्ताह में पौधारोपण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









