---Advertisement---

लोन अदा न करने पर सांवरिया की कुछ संपत्ति पीएनबी ने आधिपत्य में

By
On:
Follow Us

इटारसी। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने आज इटारसी के सांवरिया कंज्यूमर लिमिटेड (Sanwaria Consumer Limited)  की करीब दस संपत्ति को प्रतीकात्मक (Symbolic) तौर पर अपने अधिकार में ले लिया है। संस्था पर भोपाल की 9 बैंकों का 918,48, 65, 380.50 रुपए का लोन बकाया है। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) , आंध्रा बैंक (Andhra Bank) , बैंक आफ बड़ौदा (Bank of Baroda), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India), केनरा बैंक (Canara Bank) , सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India), ओरियंटल बैंक आफ कामर्स(Oriental Bank of Commerce), स्टेट बैंक आफ इंडिया (State Bank of India), आईडीबीआई बैंक लिमिटेड (IDBI Bank Limited) की टीम को पंजाब नेशनल बैंक लीड कर रहा है।
आज पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर सुधीर कुमार साहू (Chief Manager Sudhir Kumar Sahu) अन्य अधिकारियों और अधिवक्ता अनिल राजपूत (Advocate Anil Rajput) के साथ इटारसी पहुंचे और यहां संस्था की संपत्ति को आधिपत्य में लेने की कार्रवाई प्रारंभ की। आज यह सिम्बोलिक पजेशन लिया गया है, इनमें मकान, प्लाट आदि शामिल हैं। रिकव्हरी के लिए सपोर्टिंग एजेंसी समर्थ इंटरप्राइजेस के मैनेजर वरुण तिवारी (Manager Varun Tiwari) ने बताया कि बैंक इन संपत्तियों की नीलामी करा सकता है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.