होशंगाबाद। साहित्यिक गतिविधियों को बढाने सामाजिक सरोकारो की वृद्धि करने, संस्कारों को पल्वित और पुष्पित करने के पवित्र उद्देश्य को लेकर नर्मदा आव्हान सेवा समिति(Narmada Awahan seva samiti) अपने शैशव काल से ही समय को कुछ देने की दिशा मे संलग्न है। सामाजिक, रचनात्मक, साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन समिति व्दारा निंरतर जारी है। समिति प्रमुख केप्टीन किशोर करैया ने बताया कि कवि समागम ओर सम्मान समारोह का आयोजन 11 अक्टूबर को होटल वाटिका पैलेस होशंगाबाद मे किया जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न अंचलों से कवियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम कोविड.19 को ध्यान मे रखते हुए किया जा रहा है। समिति के हंस राय ने बताया की इस अवसर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ सीताशरण शर्मा(Former Assembly Speaker Dr. Sitasharan Sharma), वरिष्ठ साहित्यकारों की विशेष उपस्थिति मे किया जा रहा है। आमंत्रित कवि गण काव्य पाठ करेंगे ओर संस्था सभी कवियों का सम्मान करेगी।