रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

समाजसेवा संग राजनीति, दोहरी भूमिका में श्रीमती वंदना ओझा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष…

राजनीतिक पारी खेलने  की है तैयारी,

सर्व ब्राह्मण महिला संगठन में कुशल नेतृत्व करने वालीं श्रीमती वंदना ओझा, सामाजिक सेवा से भी आगे चलकर अब राजनीति के माध्यम से समाज की सेवा करने की इच्छा रखती हैं। वे अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व नगर पालिका में करना चाहती हैं और इसके लिए कांग्रेस पार्टी से दावेदारी कर रही हैं। बीए, एलएलबी शिक्षित श्रीमती वंदना ओझा की सामाजिक सेवा में उनकी रुचि है।
जिला कांग्रेस संगठन मंत्री, जिला कांग्रेस महिला उपाध्याय, जिला कांग्रेस महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंटरनेशनल लायंस क्लब कपल में चार्टेड कोषाध्यक्ष, इंटरनेशनल लायंस क्लब कपल में उपाध्यक्ष, इंटरनेशनल लायंस क्लब कपल में वर्तमान तक अध्यक्ष, सर्वब्राम्हण समाज महिला संगठन की नगर अध्यक्ष वर्तमान तक, पंतजलि की कोषाध्यक्ष वर्तमान का दायित्व बखूबी निभाया। इसके अलावा पुत्री शाला, स्कूल वार्ड नं 20 की आंगनवाडी को विकास हेतु गोद लिया।

vandana ojha 2
आप सबका एका अभियान, स्कूली गतिविधियां, बाह्रय स्कूली गतिविधियां, साझी विरासत एवं स्थानीय ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व की विरासतों का सर्वेक्षण एवं अभिलेखन, जातिगत भेदभाव के प्रति जागरूकता बनाना, सभी त्योहार मिलजुलकर बनाना, प्रौढ शिक्षा साक्षरता अभियान में सहभागिता, किन्ही कारणों से औपचारिक शिक्षा से वंचित बच्चों को विशेष कक्षाएं लगाकर उन्हें शिक्षित , साथ ही रात्रिकालिन कक्षाएं, बाल अधिकार,ग्राम पंचायत प्रशिक्षण भी करवा रहीं हैं।

vandana ojha 1
महिलाओं के लिए उनका संदेश है कि स्वयं को आगे आना होगा, अपने भीतर की झिझक को बाहर निकालें, आगे आएं तभी आप समाज के लिए कुछ कर सकेंगी। अपने लिए तो सभी जीते हैं, कुछ समय दूसरों के लिए भी दें, निश्चित जीवन सफल होगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News