---Advertisement---

प्राची देसाई का दर्द, इस वजह से मैंने कम काम चुना और इंडस्ट्री से दूर रही

By
On:
Follow Us

MUMBAI: टीवी से फिल्मों में आईं एक्ट्रेस प्राची देसाई ने एक बातचीत में बताया कि उन्हें कई नामी डायरेक्टर्स द्वारा अपमानित किया गया। उनकी मानें तो लंबे समय तक उन्हें हॉट दिखने पर फोकस करने के लिए कहा गया और जब उन्होंने इस तरह के सेक्सिस्ट फिल्मों में रोल करने से इनकार दिया तो इंडस्ट्री में उनकी निगेटिव छवि बना दी गई थी।

‘कभी सेक्सिस्ट फिल्म नहीं करना चाहती थी’
मैं कभी भी सेक्सिस्ट फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी और इंडस्ट्री में इसके लिए मैंने लंबी लड़ाई लड़ी है। सभी लोग चाहते थे कि मैं हॉट बनूं। कई मेल प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से जो मुझे फीडबैक मिले, वो ये थे कि मुझे हॉट होने पर काम करना चाहिए। इसलिए मैंने कम काम चुना और इससे दूर रहना पसंद किया। मैंने कई बड़ी, लेकिन सेक्सिस्ट फिल्मों के ऑफर ठुकराए हैं।”

‘डायरेक्टर्स को लगता था अहसान कर रहे हैं’
प्राची के मुताबिक, कुछ नामी डायरेक्टर्स ने उन्हें काम के लिए अप्रोच किया और उन्हें अपमानित किया। उनकी मानें तो इन डायरेक्टर्स को लगता था कि वे उन्हें फिल्म में काम देकर उन पर अहसान कर रहे हैं। इन डायरेक्टर्स को ठुकराए जाने की आदत नहीं थी। वे कहती हैं कि अक्सर उन्हें बिना स्क्रिप्ट या नैरेशन के ही प्रोजेक्ट साइन करने के लिए कहा जाता था।

बकौल प्राची, “मैं इस तरह की फिल्मों के लिए हामी नहीं भर सकती थी। मैं दो साल तक इससे जूझती रही और फिर मैंने इसके साथ न जाने का फैसला लिया। दूसरे लोगों के अंदर यह धारणा बन गई थी कि मैं इंट्रेस्टेड नहीं थी। ये बातें फैलीं और कुछ लोगों ने अफवाहों पर भरोसा करते हुए मुझे अप्रोच नहीं किया।”

2006 में टीवी, 2008 में किया बॉलीवुड डेब्यू
प्राची देसाई ने सीरियल ‘कसम से’ (2006-2009) से टीवी पर डेब्यू किया था। फिल्मों में उनकी एंट्री फरहान अख्तर स्टारर ‘रॉक ऑन’ (2008) से हुई। उन्होंने ‘लाइफ पार्टनर’, ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’, ‘बोल बच्चन’, और ‘आई, मी और मैं’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वे पिछली बार मनोज बाजपेयी स्टारर ‘साइलेंस : कैन यू हियर इट’ में नजर आई थीं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.