सोमवार, जुलाई 1, 2024

LATEST NEWS

Train Info

प्रीतम तिवारी बने डब्ल्यूसीआरएमएस के मुख्य शाखा अध्यक्ष

इटारसी। पश्चिम मध्य रेल एम्पलाइज यूनियन (West Central Railway Employees Union) छोड़कर मूल संस्था वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (West Central Railway Mazdoor Sangh) में वापस लौटे प्रीतम तिवारी (Pritam Tiwari) को संघ की मुख्य शाखा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह से संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर सौरभ पांडेय (Saurabh Pandey) का मनोनयन हुआ है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से प्रीतम तिवारी वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन में असहज महसूस कर रहे थे। जिन कर्मचारी नेताओं के कारण श्री तिवारी ने कुछ वर्ष पूर्व संघ छोड़कर यूनियन ज्वाइन की थी, वे सभी संघ छोड़कर यूनियन में पहुंच गये, तो प्रीतम तिवारी को वहां असहज लग रहा था। वे अपने मूल संगठन मजदूर संघ में लौट आए हैं।

अलावा यूनियन में शेख इरशाद, विकास सिंह का मनोनयन और भूपेन्द्र कुल्हारे, महेन्द्र सिंह कुशवाह, मुकेश रैकवार को उपाध्यक्ष, योगेश चौरे को सचिव चयनित किया है। संगठन में रविन्द्र चौधरी और सुजीत शर्मा, रोहित बग्गन, शमशेर खान को सहायक सचिव पद पर मनोनीत किया तथा सौरभ गुप्ता, राजेश गौर और विकास कश्यप को चयनित किया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!