नर्मदापुरम। विशिष्ट प्रतिभा की धनी डॉ हंसा व्यास जो मालवा की पुरातत्व धरोहर के संरक्षण तथा क्षेत्र इतिहास लेखन के मूर्धन्य विद्वान के रूप में विख्यात हैं। उन्हें उज्जैन विश्वविद्यालय द्वारा पद्मश्री डॉ विष्णु वाकणकर स्मृति सम्मान से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव (Higher Education Minister Dr. Mohan Yadav) ने सम्मानित किया।
वर्तमान में डॉ हंसा व्यास नर्मदा कॉलेज में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं और अनवरत रूप से नर्मदांचल में शैलचित्र कला, मूर्तिकला और स्थापत्य कला में कार्य कर रही हैं। डॉ व्यास ने विक्रम विश्वविद्यालय से ही पीएचडी और डी लिट की उपाधि प्राप्त की है।
उनके इस सम्मान ने नर्मदा कॉलेज नर्मदापुरम को गौरवान्वित किया है। महाविद्यालय परिवार और स्नेही जनों की ओर से बधाइयां दी जा रही हैं।