होशंगाबाद। बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी के पिताश्री एवं माताजी का स्वर्गवास होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी शोक संवेदनाएं देने उनके निज निवास पहुंचे। उन्होंने तिवारी के दिवंगत माता-पिता के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर ईश्वर से प्रार्थना की, कि श्री तिवारी और उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजो मालवीय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता पुर्विया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, भाजपा उपाध्यक्ष प्रसन्न हर्णे, नगर मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित महाला, गोलू तिवारी, ओम राय, रोहित गौर, कमलराव चाह्वाण, चरणजीत सिंह, गजेन्द्र चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।