इटारसी। सांसद खेल महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का अभियान मंगलवार को सांदीपनि विद्यालय, सुखतवा में चलाया गया। इस मौके पर विशेष प्रतिनिधि के रूप में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत, सुशील बरखड़े, युवा मोर्चा मंडल केसला से अजय साहू और विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामकिशोर यादव उपस्थित रहे।
इस दौरान विद्यालय के छात्रों को साइकिलें भी वितरित की गईं। प्राचार्य प्रदीप सिंह राजपूत और समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति में छात्रों का सांसद खेल महोत्सव के लिए पंजीकरण किया गया।








