इटारसी। अतिक्रमण विरोधी अभियान के दूसरे दिन आज नगर पालिका के अमले ने सीएमओ ऋतु मेहरा के नेतृत्व में पुलिस थाने के सामने से रेलवे की दीवार से सटे टपों को हटाना प्रारंभ किया। दोपहर बाद प्रारंभ हुई कार्रवाई अभी जारी है।
इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा, सब इंजीनियर आदित्य पांडेय, अतिक्रमण अमला प्रभारी रत्नेश पचौरी सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद हैं। जेसीबी मशीन से बंद पड़े टपों को उठाकर ट्रैक्टर ट्राली में रखकर ले जाया जा रहा है जबकि जो खुले हैं उनके मालिक स्वयं ही अपने टपों से सामान निकालकर हटाने में जुट गये हैं।








