– नगर पालिका इटारसी से दो लोगों को रिटायरमेंट पर दी विदाई
इटारसी। नगर पालिका कार्यालय इटारसी (Municipal Office Itarsi) से आज दो अधिकारियों को सेवानिवृत्ति (Retirement) पर विदाई दी गई। नपा में पदस्थ कार्यपालन यंत्री आरसी गव्हाड़े (Executive Engineer RC Gawde) और एआरआई मदन अग्रवाल (ARI Madan Agarwal) आज सेवानिवृत्त हो गये। कार्यालय में उनको समारोहपूर्वक विदाई दी गई।
सेवानिवृत्ति विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Smt. Hemeshwari Patle) ने कहा कि व्यक्ति अपने जीवनकाल में कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। शासन की सेवा से निवृत्त होने के बाद अब परिवार और समाज की सेवा में समय दें, यही शुभकामना है। दोनों अधिकारियों की तारीफ करते हुए सीएमओ ने कहा कि इनके अनुभवों का लाभ नगर पालिका को मिला है, अब से शासन की सेवा से निवृत्त होकर परिवार और समाज को अपने जीवनकाल में मिले अनुभवों का लाभ देंगे।
अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए ईई आरसी गव्हाड़े ने कहा कि उनके छह माह के छोटे से कार्यकाल में नगर पालिका के हर विभाग का सहयोग मिला है। वे अपने इस कार्यकाल में मिले सहयोग पर नगर पालिका इटारसी के सभी अधिकारी और कर्मचारियों के ऋणी रहेंगे। उन्होंने सीएमओ श्रीमती पटले की तारीफ करते हुए कहा कि वे कर्मठ और लगनशील अधिकारी हैं, कर्मचारी निष्ठाभाव से उनको सहयोग करेंगे तो शहर के विकास की गति और तेज हो सकेगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राकेश जाधव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देकर विदाई दी।
सेवानिवृत्त अधिकारी अब समाज और परिवार की सेवा करेंगे


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






