रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

रजक समाज जिला अध्यक्ष बने संजय बाथरी

इटारसी। रजक जनकल्याण ट्रस्ट के पूर्व प्रदेश प्रभारी संजय बाथरी को अखिल भारतीय धोबी (रजक) महासंघ नर्मदापुरम का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति रजक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार मालवीय की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा ने की है।

जिलाध्यक्ष बाथरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रजक समाज शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक विकास का प्रयास करना और संतश्री गाडगे महाराज रजक समाज भवन का प्रयास होगा। उनकी नियुक्ति पर युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बाथरी, संभागीय मीडिया प्रभारी चिराग भगोरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमेश मालवीय, शेरसिंह नागोरिया, प्रमोद मालवीय, मनोज मालवीय, आशीष उदयपुरिया, हरीश मनवारे, लीलाधर मनवारे, सुरेश बनोरिया, गुलाब चन्द पुरवैया ने बधाई दी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News