इमलिया ओल नदी और रजोला की आंजन नदी में हुआ बोरी बंधान

Post by: Poonam Soni

एसडीएम ने भी किया श्रमदान

बनखेड़ी।  बोरी बंधान का अभियान रविवार को रखा गया। श्रीमारुति जोशी स्मृति सेवा न्यास के द्वारा आंजन नदी में एक हजार बोरियो से बोरी बंधान किया गया। यहां श्रमदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। जिसमे बाचावानी ग्राम के कृष्णगोपाल तिवारी, संतोष पटेल, पवन पटेल, शेखर पटेल, श्याम पटेल, लक्ष्मण कीर, भगवानदास पटेल, नितिन पटेल, रजोला के आशीष शर्मा, राजा राजपूत सहित अनेक लोग मौजूद थे। वही इमलिया महेंद्र सिंह जूदेव के नेतृत्व में दो हजार बोरियो का बंधान ओल नदी में किया गया। इमलिया ओल नदी में हुए बोरी बंधान अभियान में पिपरिया एसडीएम नितिन टाले, भाजपा नेता नवनीत नागपाल, ब्रजेश पटेल, अरुण यादव, बंटी यादव, संतोष जूदेव, गप्पू रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

बनखेड़ी में यहां हो चूका है बोरी बंधान
बनखेड़ी में जल संरक्षण को लेकर जनचेतना जाग रही है। अब सामाजिक संस्थाए भी जलसंरक्षण के लिए आगे बढ़कर आ रही है। इस माह में सर्वप्रथम जुनावानीढाना, बनखेड़ी ओल नदी, खामखेड़ी ओल नदी, पीपरपानी धमनी नदी, पतरकुही धमनी नदी, सीरावाडा, कलंगवा, रजोला आंजन नदी, इमलिया ओल नदी में बोरी बंधान हुआ है। आगामी समय में भी अन्य स्थानों में बोरी बंधान का लक्ष्य है। बनखेड़ी में अभी तक नौ स्थानों में सामाजिक संगठन और व्यक्तिगत प्रयासों से बोरीबंधान हुआ है | लोगो में सामाजिक कार्यो को लेकर जागृति है | क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यो में रूचि भी लेने लगे है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!