इटारसी। हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tricolor Campaign) 11 से 17 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए इटारसी (Itarsi) शहर के लोगों के लिए तिरंगा (Tricolor) उपलब्ध कराने स्व सहायता समूह (Self Help Group) भी प्रयास कर रहे हैं। आज से जयस्तंभ चौक (Jaystambh Chowk) पर नगर पालिका (Municipality) के सहयोग से तिरंगा झंडा (Tricolor Flag) विक्रय केन्द्र स्थापित किया है। यहां महज 30 रुपए की अल्प राशि से तिरंगा प्रदान किया जा रहा है।
आज स्वसहायता अमीना समूह, मानसी समूह, बंधन समूह से कमला तिवारी, मुमताज बी, अमीना बी, शहरी आजीविका मिशन (Urban Livelihood Mission) के राजेन्द्र शर्मा, सिटी मैनेजर (City Manager) नेहा उपाध्याय, सीओ ज्योत्स्ना चौहान, समूह संगठक अजय मंजारिया के सहयोग से जयस्तंभ चौक पर झंडा विक्रय किया गया। समूह संगठक श्री मंजारिया ने बताया कि ये तिरंगा समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गए हैं। और कल से शहर के अन्य मुख्य स्थानों पर भी स्टाल ( Stall) लगाए जाएंगे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
तिरंगा उपलब्ध कराने स्वसहायता समूह लगा रहे स्टॉल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com