---Advertisement---

स्वास्थ्य और पर्यावरण के बीच संबंध पर सेमिनार, ऊर्जा बचत के लिए बांटे गए पौधे

By
—
On:
Follow Us
  • – मिशन लाइफ पर क्विज प्रतियोगिता और साइकिल रैली का आयोजन

इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल (West Central Railway Bhopal Division) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इटारसी (Itarsi) में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ऊर्जा कुशल तरीकों को अपनाना है। उप मंडल रेल चिकित्सालय, नया यार्ड इटारसी (Sub Divisional Railway Hospital, New Yard Itarsi) में पौधरोपण के लिए सभी मेडिकल स्टाफ को पौधे वितरित किए।

इसी क्रम में, उप मंडल रेल चिकित्सालय, नया यार्ड इटारसी के स्टाफ ने रेलवे कॉलोनी में भी पौधे बांट और पानी एवं ऊर्जा बचाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। इलेक्ट्रिक लोको शेड, इटारसी (Electric Loco Shed, Itarsi) में भी कई गतिविधियों का आयोजन किया। यहां एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें स्वस्थ पर्यावरण कैसे स्वस्थ जीवनशैली का समर्थन करता है, इस पर चर्चा की गई।

सेमिनार में कर्मचारियों को पर्यावरण और स्वास्थ्य के बीच संबंध के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा एक साइकिल रैली (Cycle Rally) का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही, विश्व पर्यावरण जागरूकता और मिशन लाइफ पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.