रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

वरिष्ठ नागरिक मंच ने मनाया सदस्यों का जन्मदिन, सेवा कार्य करने पर जोर

इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच (Senior Citizen Forum) ने एक बैठक में संगठन सदस्य का जन्मदिन मनाया। मंच के सदस्य मुरलीमनोहर दीक्षित (Murli Manohar Dixit) ने बताया कि पूर्व प्राचार्य अनिरुद्ध शुक्ला (Anirudh Shukla), सुधीर गोठी (Sudhir Gothi), सुरेंद तोमर (Surend Tomar) एवं विजय मंडलोई (Vijay Mandloi) का जन्मदिन पर शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रभा ठाकुर (Chandra Prabha Thakur), डॉ. ज्ञानेंद्र पांडे (Dr. Gyanendra Pandey) ने विचार साझा किए। सुधीर गोठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे अभी मंच से अनुभव ले रहे हैं, गिफ्ट के स्थान पर श्री फल और माला से सम्मान कर काफी राशि बचाकर समाज सेवाकार्य में लगाई जा सकती है। मंडलोई ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि शिक्षा अर्हता एवं शिक्षक का कार्य करने में बड़ा संघर्ष करना पड़ा।

एनपी चिमानिया ने बैठक का संचालन एवं सुश्री चंद्र प्रभा ठाकुर ने आभार व्यक्त किया। बैठक में ऊषा चिमानिया, सुषमा परमहंस, कश्मीर सिंह उप्पल, डॉ. विनोद सीरिया, टीआर चौलकर, एनआर अग्रवाल, अशोक सक्सेना, सुनील बाजपेई आदि उपस्थित थे। अंत में मंच के सदस्य मोहन पटेल के बड़े भाई के देवलोक गमन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News