होशंगाबाद। कोविड महामारी के नियंत्रण एवं उपचार हेतु सौंपे गये दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव (Commissioner Rajneesh Srivastava) द्वारा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र होशंगाबाद एसएस पटेल (District Education Center Hoshangabad SS Patel) को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर दो दिवस में जबाव तलब किया गया है। जवाब समय सीमा में नहीं दिए जाने पर नियमानुसार एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी।
जिला परियोजना समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









