इटारसी। श्रावण मास (Shavan Maas) में श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिव महाभिषेक (Shiv Mahaabhishek) किया जा रहा है। शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ (Bhagwan Bholenath) को गन्ने के रस, औषधीय जल एवं तरह तरह के द्रव्यों द्वारा पूजन अर्चन कर अभिषेेक किया गया। इसके बाद दैवीय मंत्रों के साथ जप, नमक, चमक, पाठ विभिन्न स्त्रोत भजन, नाम जप आदि किया। वैश्विक महामारी के समूल विनाश एवं जन कल्याणार्थ राष्ट्रकल्याणार्थ, सम्पूर्ण विश्व में संपन्नता, प्रसन्नता, निरोगता कि प्राप्ति के लिए भगवान शिव कि आराधना महाभिषेक की। इस दौरान आचार्य पंडित विकास शर्मा, आचार्य ब्रिजेन्द्र तिवारी, पंडित मोहित पांडेय, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित जितेन्द्र तिवारी, पंडित रोहित पांडेय, पंडित भंवर लाल शर्मा षामिल रहे। अभिषेेक में अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
श्रावण मास में शिव महाभिषेक किया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com