इटारसी। आज स्कूलों में भी आजादी की वर्षगांठ श्रद्धा से मनायी। इस अवसर पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत और अतिथियों के उद्बोधन हुए। आठवी लाइन स्थित महाराष्ट्र हाई मुख्य भारतीय जनता पार्टी इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने सम्मिलित होकर ध्वजारोहण किया।
अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर पूजन किया। समस्त छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया एवं कार्यक्रम उपरांत विद्यालयीन परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मंत्री अजय अग्रवाल, नगर सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र राजपूत, रिक्की बलेचानी, मयूर, मालवीय, गौरव जायसवाल एवं विद्यालयीन स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहा।
एकलव्य स्कूल में मना स्वतंत्रता दिवस
इटारसी। एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल में झंडा वंदन रेलवे के डीएमई सचिन शर्मा व ओएनजीसी के एजुकेटिव डायरेक्टर नवीन जैन ने किया। एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर सतेंद्र पाल सिंह व रश्मि सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रिंसिपल मनीषा जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में षिक्षकगण राजीव दुबे, पवन, राजकुमार, सुश्री नायडू व ललिता का विशेष सहयोग रहा
न्यायालय परिसर में पौधरोपण
इटारसी। प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश आलोक अवस्थी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण होशंगाबाद के मार्गदर्शन में 75 वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तहसील विधिक सेवा समिति इटारसी द्वारा न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय तृतीय जिला न्यायाधीश ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान प्रथम जिला न्यायाधीश देवेश उपाध्याय, न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार भलावी, सुश्री कृतिका सिंह, सुश्री नविश्ता कुरैशी, निखिल सिंघई एवं तहसील अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अरविंद गोयल, सचिव पारस जैन, अधिवक्ता जैनेंद्र कुमार जैन ने भी पौधरोपण किया।